रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड:त्रिस्तरी पंचायत चुनाव का सोशल मीडिया में फेक शेड्यूल वायरल उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 13, 2025
पंचायत चुनाव को लेकर झूठी पोस्ट वायरल करने वालों पर निर्वाचन आयोग करेगा कड़ी कार्यवाही
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का सभी को शिद्दत से इंतजार है। तो वही आज शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक एक पोस्ट वायरल कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसमें 17 ,22 व 27 जुलाई को पंचायत चुनाव की तिथि तथा 29 जुलाई को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है।जिसका उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है।निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी करते हुए कहा पंचायत चुनाव को लेकर जो आदेश सोशल मीडिया में चल रहा है वह पूरी तरह से फेक है।
(वायरल फेक आदेश )
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त निर्वाचन कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है ना ही आयोग स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव है। निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव संबंधित कोई भी फेक शेड्यूल या सूचना जारी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।