Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने गंगनानी हेलीकॉप्टर दुर्घटना के उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 9, 2025

मुख्यमंत्री ने गगनानी हेलीकॉप्टर दुर्घटना के उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हुई दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच पारदर्शी हो और इसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए समुचित रणनीति और ठोस तकनीकी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर सभी आवश्यक सुधार जल्द से जल्द लागू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा उनकी संवेदना दुर्घटना में मारे गए मृतको के परिवारों के साथ है।

जरूरी खबरें