Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 10, 2026

मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

40.53 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन एवं विकास को बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के लिए की गई घोषणा संख्या-257/2026 के क्रम में सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए शासन द्वारा 40.53 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग-4, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त धनराशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी, चम्पावत के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।जनपद स्तरीय टीएसी द्वारा कार्य के लिए उक्त धनराशि को औचित्यपूर्ण पाया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि का निर्धारित मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप उपयोग करते हुए कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से कार्य पूर्ण किये जाए।शासन द्वारा कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व विस्तृत आगणन एवं मानचित्र पर सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने, स्वीकृत धनराशि का वास्तविक आवश्यकता के अनुसार किश्तों में आहरण करने तथा कार्य की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यस्थल पर मुख्यमंत्री घोषणा संख्या, स्वीकृत कार्य, लागत, कार्य प्रारम्भ एवं पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था सहित आवश्यक विवरण वाला स्थायी बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।संपर्क मार्ग के निर्माण से सेलागाड़ एवं कोटकेन्द्री क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर एवं सुगम सुविधा उपलब्ध होगी। मार्ग बनने से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों एवं बाजारों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा कृषि उत्पादों, दुग्ध एवं अन्य स्थानीय उपज को बाजार तक पहुंचाने में समय और परिवहन लागत में कमी आएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों, मरीजों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी। मार्ग निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार एवं विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।

जरूरी खबरें