Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 10, 2026

जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, जनसुनवाई एवं त्वरित समस्या निस्तारण के निर्देशों के क्रम में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गहनता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया।जनता मिलन में कुल 100 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें रोजगार, किसान सम्मान निधि, सड़क, पेयजल, भूमि संबंधी प्रकरण, बकरी पालन, आर्थिक सहायता, सुरक्षा दीवार निर्माण, राशन कार्ड, गोशाला निर्माण, नाली व स्क्रबर सफाई, चैनलिंग फेंसिंग, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा पूर्ति विभाग से जुड़े आवेदन प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शेष मामलों में भी निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई की जाए।जनता मिलन के दौरान 13 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जन-कल्याण ही शासन की मुख्य प्राथमिकता है। सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ तय समय सीमा के भीतर पहुंचाना सुनिश्चित करें। ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं स्थानीय निवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ईश्वरी दत्त जोशी (निवासी तलियाबांज पूर्णागिरि) द्वारा पेयजल आपूर्ति एवं मार्ग निर्माण के संबंध में अपनी समस्या रखी जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को शीघ्र पेयजल लाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, नवीन चन्द्र चतुर्वेदी (निवासी ग्राम गोसनी ओलीगांव) द्वारा बारिश के पानी से मकान व भूमि को पहुंचे नुकसान, निर्मल खर्कवाल (निवासी खर्ककार्की) द्वारा आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त होने के संबंध में कहा गया जिलाधिकारी द्वारा लोनिवि लोहाघाट को नाली/स्क्रबर व अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, बवीता देवी (निवासी लफड़ा कोट जमराडी) द्वारा आजीविका हेतु आर्थिक सहायता हेतु कहा गया जिलाधिकारी द्वारा रीप को अल्ट्रा पूअर योजना तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को बकरी पालन योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए।दिव्यांगता पेंशन न मिलने के संबंध में किशोर सिंह (निवासी खेतीखान), राशन कार्ड जारी करने हेतु हेमा देवी (निवासी तल्ला बापरू बाराकोट), पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त न मिलने पर रमेश चन्द्र जोशी (निवासी ग्राम पल्सों), तथा कन्याधन योजना का लाभ न मिलने पर नेहा भट्ट (निवासी चूला गांव) द्वारा दिए गए आवेदनों पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, आपूर्ति एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश जारी किए।इसके अतिरिक्त, भवन सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए गिरीश चन्द्र जोशी (निवासी कनलगांव), आधार कार्ड में नाम संशोधन हेतु सुरेश सिंह (निवासी खुनाबोरा), तथा ग्राम मंगोली लोहाघाट के समस्त ग्रामवासियों की खराब सौर ऊर्जा मशीन को दुरुस्त कराने संबंधी समस्याओं पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को तुरंत संज्ञान लेते हुए मनकानुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए।सड़क, नाली एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों में मेघनाथ गोस्वामी (निवासी फुलारागांव) एवं कै. रघुवर सिंह (निवासी मजपीपल मडलक) के मार्ग निर्माण, गजेन्द्र सिंह बोहरा (निवासी तल्ली चौकी) के सार्वजनिक नाली सुचारू करने, तथा मदन सिंह सामंत (निवासी सेलपेडू मडलक) के हर घर जल योजना से संबंधित मामलों पर संबंधित विभागों को धरातलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया।वहीं, प्राथमिक विद्यालय रूईया भवन के जीर्णोद्धार एवं चाहरदीवारी निर्माण हेतु निशा भट्ट (निवासी कफल्टा मल्ल मंच), भूमि सीमांकन के लिए मो. एजाज खां (निवासी बनबसा), उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु दिनेश चन्द्र जोशी (निवासी अर्नपा तिमला देवीधुरा), तथा बकरी पालन योजना के अंतर्गत बकरी उपलब्ध कराने विषयक हेमा महर (निवासी हरम रमेला) एवं गीता देवी (निवासी चैकुनी बोरा) के प्रार्थना पत्रों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके अतिरिक्त समस्त ग्रामवासी लड़ाबोरा चम्पावत द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी तक विद्यावाहिनी वाहन संचालित किए किए जाने हेतु।कोट अमोड़ी की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीति भट्ट ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत विषयक।छीनीगोठ टनकपुर के प्रधान इन्द्रदेव विश्वकर्मा ने क्षतिग्रस्त सी.सी. रोड़ बनाए जाने हेतु।चौड़ामेहता, पाटी के दलीप सिंह ने फसल सुरक्षा हेतु चैनल फेंसिंग लगाने हेतु।

अमोड़ी के गोविन्द बल्लभ ने विद्यालय की मरम्मत जाने हेतु आवेदन पत्र दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदन पत्रों का संबंधित अधिकारी को त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देशित किया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंपावत विपिन चंद्र पंत, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एपीडी विमी जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंपावत मोहन पलड़िया, लोहाघाट हितेश कांडपाल, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सामंत, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें