Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अमोडी के पास कीचड़ में फिसल कर टिप्पर दुर्घनाग्रस्त

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 22, 2025

अमोडी के पास कीचड़ में फिसल कर टिप्पर दुर्घनाग्रस्त चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोडी के समीप एक टिप्पर कीचड़ में फिसल कर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही टिप्पर अन्य किसी वाहन से नहीं टकराया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।रविवार को मिली जानकारी के अनुसार चल्थी से खनन सामग्री लेकर चंपावत की ओर आ रहा टिप्पर अचानक अमोडी के समीप सड़क में कीचड़ होने के कारण अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टिप्पर वाहन सड़क से नीचे जाने से बाल बाल बच गया। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टिप्पर चल्थी से चंपावत की ओर आ रहा था। जो अचानक सड़क में कीचड़ होने के कारण अनियंत्रित हो गया। और पहाड़ी से जाकर टकरा गया। फिलहाल चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। आए दिन चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से लगातार अभियान चला कर वाहन चालकों को जागरुक भी किया जा रहा है। पर हादसों में कमी नहीं आ रही है।

जरूरी खबरें