गन्ना छील रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला
Laxman Singh Bisht
Mar 20, 2023 03:06 am
1 views
20 Mar 2023
बन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नया मामला खटीमा के यूपी सीमा से लगे दाह ढाकी गांव का है जहां गन्ना के खेत में गन्ना छीलने का काम कर रहे मजदूर पर बाघ ने हमला कर मजदूर की जान ले ली। खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों के चिल्लाने पर बाग लाश को गन्ने के खेत में छोड़कर ही भाग गया। विभाग द्वारा मजदूर की हत्या करने की सूचना पर यूपी और उत्तराखंड के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला खटीमा का होने के कारण खटीमा के वन अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर रमेश मंडल पुत्र जीतन मंडल उम्र 45 साल जोशी कॉलोनी की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लाश खटीमा उप जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है।
खटीमा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद जोशी ने मीडिया को बताया कि आज शाम को सूचना मिली कि उत्तराखंड और यूपी के बॉर्डर पर बसे खटीमा के गांव दाह ढाकी स्थित गन्ने के खेत में काम कर रहे एक मजदूर को बाघ ने हमला कर जान से मार दिया है।
वन विभाग द्वारा लगातार जंगल से सटे आबादी क्षेत्र और खेतों में काम कर रहे मजदूरों को जागरूक किया जा रहा है शाम के समय जंगल ना जाए साथ खेतों में अकेले कार्य ना करें क्योंकि खटीमा के जंगलों में जंगली जानवर भारी मात्रा में है और यह समय जानवरों का प्रजनन काल है जिस कारण जानवर काफी आक्रामक रहते हैं जिससे मानव वन जीव संघर्ष की संभावनाएं काफी बनी रहती है।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।