रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में नहीं हुई नाम वापसी महेंद्र व अंकिता के बीच होगी कांटे की टक्कर।
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 12, 2025
लोहाघाट में नहीं हुई नाम वापसी महेंद्र व अंकिता के बीच होगी कांटे की टक्कर।
चंपावत जिले में आज 12 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख पद की नाम वापसी का अंतिम दिन था। लोहाघाट ब्लॉक की रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी व खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत ने बताया आज नाम वापसी का अंतिम दिन था लेकिन किसी भी पद के लिए किसी भी प्रत्याशी के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया बताया ब्लॉक प्रमुख पद के लिए महेंद्र सिंह ढेक व अंकिता बोहरा , ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए किशोर सिंह रावत व प्रकाश सिंह तथा कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए प्रकाश चंद्र व शोबन सिंह ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया आज किसी भी पद के प्रत्याशी के द्वारा अपना नाम वापस नहीं लिया गया। कहा कल नामांकन पत्रों की जांच होगी। अब सबकी निगाहें लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पर टिक गई है। जहां भाजपा के महेंद्र सिंह ढेक व निर्दलीय अंकिता बोहरा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा के महेंद्र ढेक 19 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन की बात कह चुके हैं। अब देखना है 14 अगस्त को कौन लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी को संभालता है।