रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत विजन को मिलेगी नई दिशा

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' विजन को साकार करने की दिशा में लोहाघाट नगर पालिका, कोलीढेक, कालीगाँव, पाटन-पाटनी एवं पऊगांव क्षेत्र के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान (नगर नियोजन)-2041 के प्रारूप पर जनसुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के सुनियोजित एवं संतुलित विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मास्टर प्लान का उद्देश्य पूरे क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है, जिससे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मास्टर प्लान से कृषि एवं बागवानी कार्यों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षित एवं वैज्ञानिक विकास सुनिश्चित करने में यह मास्टर प्लान अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी नागरिक के मन में मास्टर प्लान को लेकर कोई शंका, आपत्ति अथवा सुझाव है तो वह 30 जुलाई 2026 तक जनपद मुख्यालय, संबंधित तहसील अथवा विकासखंड स्तर पर अपना लिखित सुझाव प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक होने पर जनहित में मास्टर प्लान के प्रारूप में संशोधन भी किया जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा ने कहा कि सुनियोजित विकास के माध्यम से लोहाघाट नगर पालिका को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से सकारात्मक सहभागिता करते हुए अपने सुझाव अवश्य उपलब्ध कराने का आग्रह किया।बैठक में मास्टर प्लान के कंसलटेंट अहराद खान ने प्रस्तावित मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, एसटीपी, चौड़ी सड़कें, पर्यटन स्थलों का विकास, पर्यावरण संरक्षण, नदी संरक्षण सहित विभिन्न आधारभूत एवं नागरिक सुविधाओं के समग्र विकास का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान का उद्देश्य क्षेत्र का व्यवस्थित, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं भविष्य उन्मुख विकास सुनिश्चित करना है।बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।बैठक में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली,भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महारा,भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, एडवोकेट नवीन मुरारी, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, भैरव दत्त राय, प्रहलाद सिंह मेहता, अमित शाह, रमेश बिष्ट सहित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोहाघाट सौरभ नेगी, पाटी कमल सिंह मेहता सहित विभिन्न वार्डो के सभासद एवं जनप्रतिनिधि व ग्राम प्रधान व अन्य आम नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं