Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट के रिश्वेश्वर मंदिर में कलश यात्रा के साथ 10 अगस्त से शुरू होगी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 9, 2025

लोहाघाट के रिश्वेश्वर मंदिर में कलश यात्रा के साथ 10 अगस्त से शुरू होगी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा।

16 अगस्त को होगा 55 वा विशाल भंडारा।लोहाघाट के रिश्वेश्वर मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कल 10 अगस्त शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन महंत ,पुजारी व समस्त स्थानीय नागरिकों के सहयोग से होने जा रहा है। कथा के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कथा के मुख्य संयोजक शिक्षाविद नाथूराम राय व मुख्य यजमान पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह ढेक होंगे। कल 10 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे पूजा अर्चना के बाद रिश्वेश्वर मंदिर से मंगल कलश यात्रा नगर में निकाली जाएगी तथा दोपहर 2:30 बजे से व्यास श्री शिव भवन त्रिपाठी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा भक्तों को सुनाई जाएगी। तथा 16 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रिश्वेश्वर मंदिर प्रांगण में 55 वे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा के मुख्य संयोजक नाथूराम राय व महंत पुजारी एवं समस्त सहयोगियों ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर भागवत कथा को सफल बनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें