Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: बाराकोट: पहाड़ी से गिरे से युवक के सव का लोहाघाट में किया गया अंतिम संस्कार पहाड़ी से गिरने से हुई दर्दनाक मौत परिवार का इकलौता सहारा था युवक लोगों ने परिजनों को मुआवजा देने की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 13, 2024
पहाड़ी से गिरे से युवक के सव का लोहाघाट में किया गया अंतिम संस्कार पहाड़ी से गिरने से हुई दर्दनाक मौत परिवार का इकलौता सहारा था युवक लोगों ने परिजनों को मुआवजा देने की उठाई मांग   [caption id="attachment_24221" align="alignnone" width="300"] चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के छीड़ाबास में एक युवक की शुक्रवार देर शाम पहाड़ी से फिसल कर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी छीड़ावास निवासी महेंद्र कुमार अपने अन्य साथियों के साथ जानवरों को लेकर जंगल जा रहा था इस दौरान फिसलन भरे रास्ते में युवक का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा खाई में गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर बाराकोट चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा गया बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया शनिवार को युवक के सव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल, ग्रामीण मदन राम ,त्रिलोक राम , होशियार राम, श्याम राम, खीमराम ,रमेश राम ,नारायण राम प्रकाश आदि ने कहा युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है युवक के पिता दर्शन राम काफी बुजुर्ग व मां दिव्यांग है उन्होंने कहा युवक का छोटा भाई कई वर्षों से लापता चल रहा है युवक किसी प्रकार से अपने परिवार का भरण पोषण करता था अब परिवार में कोई भी सदस्य कमाने लायक नहीं बचा है ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मुआवजा देने की मांग की है वही वहीं शनिवार को गमगीन माहौल में लोहाघाट के रिश्वेश्वर घाट में युवक का अंतिम संस्कार किया गया[/caption]

जरूरी खबरें