Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के बीच हिमवीरों ने किया योग ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के बीच हिमवीरों ने किया योग ।लोहाघाट। खुले आसमान, चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियों, उस पर सूर्य भगवान द्वारा बिखेरी जा रही अपनी लालिमा, खुशनुमा मौसम स्वयं तथा दुनिया को योग से स्वस्थ रखने के संकल्प की बह रही बयारों के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्र की 15 हजार फिट की ऊंचाइयों से किया गया योग दिवस का आवाज। आईटीबीपी की लोहाघाट स्थित 36 वी वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने धाकड़ पोस्ट के हिमवीरो एवं दुग्तू गांव के लोगो के संग पंचाचुली में योग किया । उनके साथ डिप्टी कमांडेंट मुकेश सिंह भी थे । कमांडेंट ने कहा योग एवं प्राणायाम आजीवन स्वस्थ रहने , सकारात्मक ऊर्जा का ऐसा स्रोत है जिसका कोई विकल्प ही नहीं है वही व्यक्ति अभागा होगा जो अपने को योग से दूर रखे हुए है । द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा ने आदि कैलाश में यहां यात्रा पर आए लोगो , स्थानीय ग्रामीणों एवं हिमवीरों के साथ योग किया । उनके साथ सहायक सेनानी डॉक्टर शुभम भी थे। इधर कोली ढेक परिसर में आयोजित सामुहिक योग में सहायक सेनानी गौरव कुमार, बीएस मेहता, मनमोहन सिंह, हिमवीर वाइब्ज वेलफेयर एसोसिएशन"हावा" की चीफ पैटर्न अनुराधा सिंह ने भी हिमवीर महिलाओं के साथ योग किया । इस मौके पर एसएम दिनेश सिंह बिष्ट ,इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा भी साथ थे।

जरूरी खबरें