Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:बाराहीधाम के बग्वाल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सम्मान की जिम्मेदारी होगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बाहर से आने वाले व्यापारियों का किया जाएगा अनिवार्य सत्यापन :एसपी अजय

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 26, 2024
बाराहीधाम के बग्वाल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सम्मान की जिम्मेदारी होगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बाहर से आने वाले व्यापारियों का किया जाएगा अनिवार्य सत्यापन :एसपी अजय देवीधुरा मां बाराही धाम में इस वर्ष होने वाले बग्वाल मेले को अधिक सुविधायुक्त बनाने के साथ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सात किलोमीटर के दायरे में होने वाले मेला क्षेत्र समेत हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन शिलाखंडों के मध्य स्थित मां बाराही के पाषाण मंदिर के भी दर्शन किए तथा जिले के लोगों की सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट एवं मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री ने पुलिस अधीक्षक का मंदिर कमेटी की ओर से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। पीठाचार्य शास्त्री ने कहा कि लोहाघाट क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को वन चेतना केंद्र के पास तथा हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को हनुमान मंदिर तक आने की सुविधा देने के बाद वाहनों को पार्किंग स्थल में भेजा जाए। ऐसा करने से बाहर से आने वाले लोगों को बग्वाल देखने में सुगमता होगी। उन्होंने मेले में आने वाले प्रत्येक व्यापारियों का सत्यापन करने तथा बग्वाल मेले के आस पास पुराने मकानों की छतों के ऊपर लोगों के बैठने पर पूरी रोक लगाने पर जोर दिया, जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। पाटी के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने एसपी को पुलिस द्वारा की जाने वाली तैयारी की विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने कहा मुझे मां बाराही के पाषाण मंदिर की गब्यूरी के दर्शन करने पर अलौकिक अनुभूति हुई। उनका कहना था कि मेले में आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को कोई दिक्कत ना हो। उनकी सुरक्षा में कहीं कोई कसर नहीं रखी जाएगी तथा बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों का एक मेहमान की तरह स्वागत व उन्हें सम्मान दिया जाएगा तथा मेले में आने वाले सभी बाहरी व्यापारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन भी किया जाएगा। मालूम हो कि 16 अगस्त को मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं 19 अगस्त को मेले का मुख्य आकर्षण बग्वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

जरूरी खबरें