Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: लोहाघाट:ग्राम पाटन पाटनी में होली के टीके एवं प्रसाद वितरण के साथ खड़ी होली का समापन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 16, 2025
ग्राम पाटन पाटनी में होली के टीके एवं प्रसाद वितरण के साथ खड़ी होली का समापन। लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाटन पाटनी की प्रसिद्ध होली का टीके साथ समापन हो गया। रविवार को शिक्षक हरीश पाण्डेय के आवास में खड़ी होली का आयोजन किया गया । अंतिम दिवस भी होल्यारो के जोश एवं उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली। स्थानीय शशांक पांडेय ने बताया कि होलिका दहन के अवसर पर जो फाग जलाया जाता है टीके के दिन उसी की राख से टीका बनाया जाता है और उसको लगाया जाता है और अगले वर्ष मिलने का वादा किया जाता है।वहीं अंतिम दिवस होली में आय व्यय का विवरण पेश किया गया गया। प्रसाद वितरण एवं बैठकी होली के साथ होली का समापन किया गया। वही क्षेत्र से होली में घर आये विभिन्न प्रवासियों का अपने कार्य क्षेत्र में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। अंतिम दिवस होली गायन में मनोज पांडेय, केशव दत्त पाण्डेय, गोपाल दत्त पांडेय, कमलाकांत पांडेय, उमेश पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, रमेश पांडेय,योगेश पांडेय,हेम पांडेय,निर्मल पांडेय,अमित पांडेय,भगवत पाण्डे, कौशल पांडेय,गिरीश पांडेय,गणेश पांडेय,रजत पांडेय, चंद्र शेखर पांडेय समेत बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रही।

जरूरी खबरें