Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: लोहाघाट:होली रंग महोत्सव में कोलीढेक की महिलाओं का प्रदर्शन न होने का दर्शकों मलाल। अब सीएम आवास में करेंगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 11, 2025
होली रंग महोत्सव में कोलीढेक की महिलाओं का प्रदर्शन न होने का दर्शकों मलाल। अब सीएम आवास में करेंगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लोहाघाट। नगर में आयोजित दो दिनी होली रंग महोत्सव ने जहां काली कुमाऊं की खड़ी होली को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने का काम किया लेकिन ग्रामीण महिलाओं को होली के रंगमंच में लाने वाली कोलीढेक की महिला होलियार अल्का ढेक,कृष्णा,पुष्पा को इस बात का भारी मलाल है कि दो साल पहले तो आयोजकों के द्वारा उनके घर आकर उनसे महोत्सव में आने की अपील की जाती थी। कोली ढेक की महिलाओं ने होली रंग महोत्सव में ढोल बजाने के साथ होली का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि लोग देखते ही रह गए। यहां तक कि सीएम धामी के द्वारा टीम को होली प्रदर्शन के लिए टनकपुर भी बुलाया था। जहां इनके शानदार प्रदर्शन तथा कामयाबी को देखकर अन्य गांवों की महिलाएं भी प्रेरित हुई। रंग महोत्सव का आनंद लेने आने वाले परमानंद,दीवान सिंह, प्रताप सिंह आदि का कहना था कि कोलीढेक की महिलाओं की इस बार होली न देख पाने का उन्हें बड़ा मलाल है। टीम लीडर अल्का, कृष्णा, पुष्पा का कहना है कि उन्हें रंग महोत्सव से कोई आमंत्रण ही नहीं मिला। अलबत्ता आज ब्लॉक परिसर में यहां की महिलाओं ने होली का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि उससे प्रभावित होकर आयोजकों द्वारा उन्हें 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। होली के ढोल बजाने में पारंगत रेखा,सुनीता,शीला एवं शांति इस बात से प्रसन्न हैं कि भले ही अपने यहां के रंग महोत्सव में उनकी टीम की अनदेखी की गई किंतु मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की धर्मपत्नी के विशेष अनुरोध पर वह देहरादून में सीएम आवास में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी टीम के साथ बुधवार को देहरादून जा रही हैं। सीएम आवास से होली गायन का बुलावा आने पर कोली ढेक की महिलाएं काफी खुश नजर आ रही है

जरूरी खबरें