रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : दो दिन से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहा है 14 वर्षीय बालक स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए जरूर दस्तावेज न बनने से परेशान
Laxman Singh Bisht
दो दिन से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहा है 14 वर्षीय बालक
स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए जरूर दस्तावेज नहीं बनने से परेशान
जिलाधिकारी की सराहनीय पहल का अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा है असर
जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार जहां जिले के लोगों को हर प्रकार की सुविधा का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अभी भी अधिकांश अधिकारी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। मॉडल जिले में जहां एक तरफ लोगों को हर प्रकार की सुविधा मिलने का वादा किया जा रहा है। वहीं दूसरी और जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती नजर आ रही है। जिसका यहां के लोगों को खामियाजा भुगतान पड़ रहा है। चंपावत जिला अस्पताल के दो दिन से चक्कर काट रहा 14 वर्षीय बालक अपने स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए जरूरी दस्तावेजों के लिए भटक रहा है। लेकिन उसकी कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर क्षेत्र से अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज की आवश्यक दस्तावेजों के लिए चंपावत जिला अस्पताल पहुंचा विक्की सिंह(14) पुत्र विनोद सिंह बोहरा दर-दर अपनी बहन को साथ लेकर घूम रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। 14 वर्षीय विक्की सिंह ने बताया कि वह 15 वर्षीय अपनी दीदी के साथ आवश्यक दस्तावेजों को बनाने के लिए मंगलवार को चंपावत जिला अस्पताल पहुंचा था। इसके बाद उसे इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है। लेकिन उसे कहीं से भी राहत नहीं मिल पा रही है। जब कहीं से भी राहत नहीं मिली तो उसने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस पर सुनवाई करने की मांग उठाई है। दो छोटे-छोटे बच्चे अपने आवश्यक दस्तावेजों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत में दर-दर भटक रहे हैं। कहने को तो यहां मॉडल जिले की परिकल्पना की अनुरूप काम किया जा रहा है। लेकिन इस मॉडल जिले में यहां के अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई तो वह भी अपना पल्ला झाड़ने हुए नजर आ रहे हैं। आपस में तालमेल से काम न होने की बात भी सामने आ रही है। जहां एक तरफ बच्चे खेल के प्रति अपनी भावनाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अपना भविष्य खेल की दुनिया में तलाश रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें पहले प्रयास पर ही इस कदर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कि वह आगे अपने सपनों को कैसे साकार कर सकेंगे।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।