रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:नेपाल सीमा में बैग की दुकान में कर रहा था नशीली दवा की बिक्री पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैग की दुकान में कर रहा था नशीली दवा की बिक्री पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही
एसओजी चम्पावत की बड़ी कार्यवाही दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” अभियान के तहत चम्पावत पुलिस द्वारा एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
एसपी चंपावत के निर्देश पर 8 सितंबर 2026 को सीओ देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में एसओजी चम्पावत एवं थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर चंपावत जिले के नेपाल सीमा से लगे बनबसा के मीना बाजार क्षेत्र स्थित बैग बिक्री एवं रिपेयरिंग की दुकान पर छापेमारी की गई। टीम द्वारा दुकान की तलाशी लिए जाने पर दुकान के भीतर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां तथा भारतीय एवं नेपाली मुद्रा बरामद कर अभियुक्त बंटी सिंह पुत्र चिचेदर पाल मूल निवासी इस्लामनगर, बदायूं (उ0प्र0) हाल निवासी फागपुर, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत को मौके पर गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी की दुकान से प्रतिबंधित
• Alprazolam Tablets – 126
• प्रतिबंधित Capsules – 67
• Proxy SPAS Capsules – 1323
• V+ V Care Capsules – 100
• Codeine Syrup – 10 शीशी
• नेपाली मुद्रा – ₹30,700/-
• भारतीय मुद्रा – ₹9,060/। बरामद किए हैं।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में धारा 8/22/27 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच के दौरान अभियुक्त का वर्ष 2025 में थाना बनबसा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत होना भी प्रकाश में आया है।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा नशीली दवाइयां पीलीभीत एवं बरेली से खरीदकर बनबसा क्षेत्र में भारतीय एवं नेपाली नागरिकों को ऊंचे दामों पर बेचने की जानकारी दी गई है।पुलिस द्वारा अभियुक्त से जुड़े सप्लाई नेटवर्क, स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच एवं पूछताछ की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।पुलिस टीम में उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी,हे0का0 तपेन्द्र जोशी,हे0का0 नईम कुरैशी,हे0का0 मो0 नासिर,का0 कुलदीप सिंह,का0 ललित कुमार,का0 सूरज कुमार,का0 उमेश राज,का0 मनीष महरा शामिल रहे।
विज्ञापन