Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

: लोहाघाट में आवारा कुत्तों का आतंक 1 घंटे के भीतर 10 महिलाओ को काटकर किया घायल क्षेत्र में दहशत लोगों ने पालिका से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 14, 2024
लोहाघाट में आवारा कुत्तों का आतंक 10 महिलाओ को काटकर किया घायल क्षेत्र में दहशत लोगों ने पालिका से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग [caption id="attachment_34114" align="alignnone" width="300"]

लोहाघाट नगर में आजकल आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है आवारा कुत्ते अभी तक कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं पर नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है वहीं गुरुवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने 1 घंटे के भीतर एक अर्ध विक्षिप्त महिला सहित 10 महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया है कांस्टेबल हेम महरा व लोगों के द्वारा किसी तरह महिलाओ को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया गया[/caption] वहीं कांस्टेबल हेम महरा व नवीन कालाकोटी द्वारा मानवता का परिचय देते हुए  घायल महिलाओ को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में सभी घायल  महिलाओं का डॉक्टर बीना मेलकानी ने उपचार किया  घायल महिलाओं ने बताया अचानक से एक सफेद रंग के कुत्ते के द्वारा बस स्टेशन व स्टेट बैंक के पास हमला कर सभी महिलाओं को घायल किया गया है वहीं क्षेत्रीय लोगों ने कहा नगर में जगह-जगह आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है लोगों ने प्रशासन व नगर पालिका लोहाघाट से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है वही अचानक से कुत्ते के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई है वहीं महिलाओ के उपचार में वार्ड बॉय हिमांशु मेहरा भूपेश चोबे व फार्मेसी अधिकारी नवीन कन्नौजिया के द्वारा सहयोग किया गया वही कुत्ते के हमले से नीलावती देवी ,जानकी देवी , हरुली देवी, महेश्वरी देवी ,राधिका देवी व शांति देवी व अन्य महिलाएं घायल हो गई है वही एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने बताया मामला संज्ञान में आया है पालिका ईओ को कुत्ते को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है पालिका कर्मियों के द्वारा कुत्ते को पकड़ लिया गया है वही कुत्ते के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली [caption id="attachment_34117" align="alignnone" width="300"]










[/caption]

जरूरी खबरें