Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टिहरी :मालगड्डी में वाहन दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

टिहरी मालगड्डी में वाहन दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौतजनपद टिहरी गढ़वाल देवप्रयाग क्षेत्र के कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर सोमवार देर सांय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बढ़ियारगढ़ से मालगड्डी तल्ला की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। सूचना मिलने मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर गंभीर घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने चारों को मृत घोषित कर दिया। कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि 68 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी दिगोली मालगढ़ी बडियारगढ़, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर असवाल, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह, 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी की घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया कि यह दुर्घटना गांव के ही पास हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जरूरी खबरें