रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:शारदा में बही महिला प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 14, 2025
शारदा में बही महिला प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
गुरुवार को पीलीभीत की मूल निवासी, हाल निवासी खेतखेड़ा, 45 वर्षीय श्रीमती देवकी देवी पत्नी प्रमोद मिश्रा, बकरी चराते समय शारदा नदी के तेज बहाव में बह गईं।घटना की जानकारी मिलते ही उप-जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और स्वयं रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व संभाला।
महिला की खोज के लिए SDRF, NDRF, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं।प्रशासन पूरी मुस्तैदी और तत्परता से तलाशी अभियान चला रहा है। जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।










