Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई धज्जियां छात्रावास के आगे लगाए कूड़े ढेर। बीमारियों का बड़ा खतरा

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 13, 2025

लोगों ने डीएम चंपावत से समस्या के समाधान की उठाई मांग ।

स्थानीय लोगों के साथ-साथ मां पूर्णागिरि जाने वाले तीर्थ यात्री भी परेशान।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम का भी नहीं रखा जा रहा है पालिका के द्वारा सम्मान। जिस पालिका के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की जिम्मेदारी है उसी पालिका के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां किस प्रकार से उड़ाई जा रही है इसका जीता जागता उदाहरण चंपावत जिले के टनकपुर में देखा जा सकता है। टनकपुर नगर पालिका के द्वारा टनकपुर के मेला टंकी क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के सामने सड़क को ट्रेचिंग ग्राउंड में बदल कर रख दिया है। जिस कारण छात्रावास में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे, आसपास रहने वाले लोगों व राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है और पालिका लोगो को स्वच्छता का संदेश देती है। स्थानीय निवासी भावना श्रीवास्तव ने बताया नगर की स्वच्छता की जिम्मेदारी पालिका के कंधों पर है पर यहा पालिका खुद स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रही है ।कहा पालिका के द्वारा इधर-उधर से कूड़ा लाकर उनके घर व छात्रावास के सामने सड़क में कूड़े के ढेर लगा दिए जाते है। कूड़े से निकलने वाली बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसके अलावा कूड़े के ढेर में आवारा गोवंशों का मेला लगा रहता है ।गोवंश कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। तथा कूड़े के ढेर से पॉलीथीन व गंदगी खाने के कारण गोवंश भी बीमार पड़ रहे हैं। भावना श्रीवास्तव ने बताया पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने क्षेत्र वासियों के द्वारा कई बार समस्या रखी गई पर उनके कानों में जू तक नहीं रेंगी ना ही कोई संज्ञान लिया गया। भावना श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी चंपावत से समस्या के समाधान की मांग की है कहां कूड़े के ढेर के चलते स्थानीय निवासी व तीर्थ यात्री कई मुसीबतो का सामना कर रहे है। कहा बरसात का मौसम होने के चलते कूड़े से महामारी का खतरा अलग से पैदा हो गया है ।कहा जिस पालिका के कंधों में प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की जिम्मेदारी है वही पालिका स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां खुले आम उड़ा रही है। जबकि पालिका अध्यक्ष खुद भाजपा के है। कहा पालिका के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम का भी सम्मान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर लोगों को कूड़े से निजात दिलाने की मांग की है। कहा इस स्थान से कुछ दूरी पर पालिका के अधिशासी अधिकारी का आवास है।अब देखना है प्रशासन मामले में संज्ञान लेता है या स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ती है।

जरूरी खबरें