Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार चयन प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर सीडीपीओ स्तर से संशोधन की होगी सुविधा

हल्द्वानी : केवीएम स्कूल में भीषण आग , स्कूल बसें भी आई चपेट में

सीएम धामी ने प्रदेश के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टनकपुर:प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से वर्चुअल संवाद किया

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 15, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से वर्चुअल संवाद किया प्रधानमंत्री जन-मन योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत सोमवार को नगरपालिका टनकपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से वर्चुवली संवाद किया। प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न लोगों से वर्चुवली संवाद कर उनको दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति के ग्रामों के आर्थिक उत्थान हेतु प्रधानमंत्री जन-मन योजनान्तर्गत लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजाति परिवार हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का आवास बनाने हेतु प्रथम किस्त की धनराशि हेतु स्वीकृति कर दी गई हैं और आशा है कि सभी परिवार इस बार दीपावली अपने पक्के घर में ही मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी को पक्का घर, हर घर जल नल, गांव-गांव तक सड़क, हर घर बिजली, शिक्षा हेतु हॉस्टल, कोशल विकास, दूरदराज गांव तक मोबाईल मेडिकल यूनिट, सभी को पोषण, उन्नत आजीविका के अलावा दूरदराज गांव तक मोबाईल नेटवर्क आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक जनजाति समुदाय को मिले यह सरकार का प्राथमिकता के साथ प्रयास है और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे है और आगे भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी की हर चिंता का ख्याल रख रही है और आपकी मुश्किलों को कम करने हेतु पूरे मन से प्रयासरत है और प्रत्येक व्यक्ति की आमदनी कैसे बड़े इस हेतु भी प्रयासरत है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद चंपावत के खीरद्वारी को जनमन अभियान में सम्मिलित किया गया है और वहा तक सभी प्रकार की सुविधाएं पहुंच सके, इस हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। विगत 6 जनवरी को खीरद्वारी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया और लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया साथ ही जो लोग योजनाओं से लाभ लेने हेतु छूट गए थे उनके लिए टनकपुर नगर पालिका में 3 दिन का कैंप लगाकर योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही 14 परिवार ऐसे हैं जिनके पास भू स्वामित्व नहीं है, जिसका तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हीकरण कर लिया गया है और शीघ्र ही उन्हें भूमि पट्टे दे दिए जायेंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि आदि के द्वारा पीएम आवास योजना अंतर्गत खिरद्वारी के 08 परिवारों सरस्वती देवी पत्नी प्रकाश सिंह, खड़क सिंह पुत्र सोबन सिंह, महेश सिंह पुत्र फतेह सिंह, दिव्या देवी पत्नी सोबन सिंह, महेश सिंह रजवार पत्नी नैन सिंह, धना देवी पत्नी जनक सिंह रजवार, प्रतिमा देवी रजवार पत्नी प्रेम सिंह रजवार, बसंती देवी पत्नी खेम सिंह को पक्के मकान हेतु प्रथम किस्त आवंटित हेतु स्वीकृति पत्र दिए गए। साथ ही खिरदवारी के 35 परिवारों को किचन कीट भी वितरित की गई। इस मौके विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, एसडीएम आकाश जोशी,एपीडी विमी जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामन्त समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिरद्वारी के लाभार्थी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें