Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:बाटना गाड़ मे भारी मलवा आने से पूर्णागिरि मार्ग बंद कई वाहन व सैकड़ो यात्री फंसे।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

कल तक सड़क खुलने की उम्मीद। यातायात ठप।टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग में कल देर रात दो बजे मूसलाधार बारिश से बांटना गाड़ में भारी मलवा आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क बंद होने से पूर्णागिरि क्षेत्र का जिले के अन्य हिस्से से संपर्क कट गया है। सड़क बंद होने से कई वाहन व सैकड़ो यात्री फंस गए हैं पूर्णागिरी यात्रा पूरी तरह बाधित हो गई है। यात्रियों को मलबे के ऊपर से सुरक्षित तरीके से निकाला जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी चंपावत देवेंद्र पटवाल ने बताया। कल देर रात आए भारी मलवे से सड़क पूरी तरह बंद हो चुकी है। जिसे खोलने के लिए मशीने लगातार कार्य कर रही हैं। लेकिन मलवा भारी मात्रा में होने के कारण कल तक या आज देर रात तक सड़क खुलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया सभी तीर्थ यात्रियों को मलवे के ऊपर से सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल सड़क बंद होने से पूर्णागिरि जाने वाले तीर्थ यात्रियों व ग्रामीण को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जरूरी खबरें