Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:तहसील दिवस में डीएम मनीष कुमार का ऑन-द-स्पॉट एक्शन: पानी की शिकायत पर तुरंत पहुंची जांच टीम

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

तहसील दिवस में डीएम मनीष कुमार का ऑन-द-स्पॉट एक्शन: पानी की शिकायत पर तुरंत पहुंची जांच टीम

तहसील दिवस में फरियादियों को राहत: 64 शिकायतों का हुआ निस्तारण

जनपद के सीमांत क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुनने एवं उनके प्रभावी समाधान हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) में ‘तहसील दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूरस्थ क्षेत्रों से आए 64 फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन पर मौके पर ही त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।तहसील दिवस के दौरान सरस्वती चंद, निवासी भजनपुर द्वारा क्षेत्र में खतरा बने पेड़ों के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग, वन निगम एवं संबंधित अधिकारियों को जनपद में चिन्हित सभी जोखिमपूर्ण पेड़ों का नियमानुसार शीघ्र कटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पस्ट निर्देश दिए की खतरे बने पेड़ो से किसी भी प्रकार की क्षति होने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मीना देवी, निवासी नौलापानी द्वारा गैस आपूर्ति वाहन की व्यवस्था को लेकर उठाई गई समस्या पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं, इंद्र देव विश्वकर्मा, निवासी छीनीगोठ द्वारा पुलिया निर्माण की मांग पर खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने को कहा गया।राजेंद्र प्रसाद, आदित्य एवं सूरज द्वारा पुरस्कार धनराशि लंबित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दो दिवस के भीतर पात्र लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुष्पा विश्वकर्मा द्वारा बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग पर वन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। दिलावर अली, निवासी वार्ड-3 टनकपुर द्वारा नालियों की सफाई एवं दूषित पेयजल की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को नगर की समस्त नालियों की सफाई, झाड़ी कटान एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान जिलाधिकारी ने पेयजल गुणवत्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही पटवारी को संबंधित क्षेत्र में भेजकर पानी की जांच कराई, जिसमें पानी साफ पाया गया। इसके उपरांत शिकायतकर्ता के संतुस्ट ना होने पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को शिकायतकर्ता के घर से भी पानी का नमूना मंगाया गया, जो मानकों के अनुरूप पाया गया।

शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने के बावजूद एहतियातन जिलाधिकारी ने नियमित जल परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।किरन देवी, निवासी सिलाड़ द्वारा सोलर लाइट स्थापना की मांग पर परियोजना अधिकारी उरेडा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त गीता मेहता द्वारा आयुष्मान कार्ड की सीमा वृद्धि, राहुल सिंह, निवासी चंदनी द्वारा विद्युत समस्या, हर्षवर्धन सिंह द्वारा गृहकर नामांतरण तथा निर्मला देवी द्वारा संपर्क मार्ग सुधार संबंधी शिकायतों सहित अन्य प्रकरणों को भी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी विपिन पंत, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें