रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन
Laxman Singh Bisht
Wed, May 13, 2026
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया गौरव

लोहाघाट। बुधवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय की मेधावी छात्रा मीनाक्षी बोहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मीनाक्षी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को विद्यालय परिवार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया है।विद्यालय के प्रबंधक राजेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मीनाक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम और आत्मविश्वासी बनाना है। मीनाक्षी की सफलता विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और छात्रा के अथक प्रयासों का सुंदर उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों के सामने अनेक चुनौतियाँ होती हैं, लेकिन यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। मीनाक्षी ने अपनी लगन और अनुशासन से यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मीनाक्षी के पिता कैलाश सिंह बोहरा लोहाघाट के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी हैं।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि मीनाक्षी कक्षा में सदैव सक्रिय रहती थीं तथा पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। यही कारण रहा कि उन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।वहीं विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा मिस्टी ज़ुकरिया ने भी 90% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। मिस्टी ने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। मिस्टी के पिता दीपक जुकरिया हैं, जिन्होंने सदैव अपनी पुत्री को शिक्षा के प्रति प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

इसके अलावा छात्रा वंशिका भण्डारी, नमन बोहरा, कामिनी चौबे, प्रियंका अधिकारी, रश्मि पुजारी ने भी 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।मीनाक्षी बोहरा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण बना हुआ है। शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की सफलताएँ क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और मेहनत करने की प्रेरणा देती हैं।विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कविता पांडेय, रेखा बोहरा, सरिता रावत, चंद्र भानु, रियाज़ अहमद, विमला चतुर्वेदी, सरिता बिष्ट, अंकित देव, काजल बिष्ट, नेहा दत्ता, दीपा कोठारी, प्रदीप कुमार, रेनू गड़कोटी, नेहा गोस्वामी, मनमोहन गहतोड़ी, जीवन जोशी, अमित तिवारी, महेंद्र जोशी, जानकी अधिकारी, शैला ख़ान, सुमन मेहता, धृति महरा, भावना सहित अनेक लोगों ने मीनाक्षी बोहरा और मिस्टी ज़ुकरिया को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।
