रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Laxman Singh Bisht
सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

"शारदा तटबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा": सीएम धामी

चम्पावत को मिली बड़ी विकास सौगात, मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

सेवा पखवाड़ा के तहत लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टाल: लाभार्थियों ने उठाया लाभ

तवे में रोटी सेकते व सिलबट्टे में नमक पीसते नजर आए सीएम।

जनपद चम्पावत के सीमांत टनकपुर के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹6020.89 लाख की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹574.97 लाख की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक टीका, पटका, कुमाऊँनी टोपी, पुष्पवर्षा तथा छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को "5 साल बेमिसाल" स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन समितियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, खिरद्वारी जनजाति समूह, व्यापार मंडल, कृषक बंधुओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लगाए गए विभागीय स्टॉलों का भी विस्तृत निरीक्षण किया।कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत आत्मीय एवं प्रेरणादायी दृश्य भी देखने को मिला। महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से रोटी एवं चटनी तैयार की, जिससे महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के सहज एवं सरल व्यवहार ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर में निक्षय योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को पोषण किट भी वितरित की तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा तटबंध केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि माँ शारदा नदी लाखों परिवारों के जीवन एवं आजीविका का आधार है। "जहाँ जल होता है, वहीं जीवन होता है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उन्हें माँ पूर्णागिरि धाम आने का अवसर मिलता है, यहां की जनता का स्नेह उन्हें अपने परिवार जैसा अपनापन देता है। उन्होंने कहा कि चम्पावत की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग ₹3300 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित अनेक धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगभग ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि महाविद्यालय, गौशालाओं के विकास तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विकास भी और विरासत भी" के मंत्र को आत्मसात करते हुए मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत माँ पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर तथा माँ वाराही धाम सहित अ
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।