Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर किया जागरूक।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 17, 2025

चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर किया जागरूक।बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज बुधवार को संत फ्रांसिस स्कूल टनकपुर में किया गया जिसमें जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन संतोषी द्वारा बाल श्रम ,बाल विवाह, पॉक्स एक्ट की जानकारी दी गई कहा यदि आप के आस पास कोई बाल श्रम करते हुए दिखे या बाल विवाह होते देखे तो तत्काल 1098 में कॉल करें। कोऑर्डिनेटर पूजा द्वारा राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण की जानकारी दी, जिला बाल संरक्षण से काउंसलर ऋचा द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई साथ में बच्चों को बाल विवाह रोकथाम शपथ दिलवाई गई कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला समन्वयक संतोषी ,केस वर्कर हिमांशु ,राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण से कोऑर्डिनेटर पूजा, जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर रिचा बाल, विकास विभाग से सुपरवाइजर रेखा धोनी, मंजू देव ,संत फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर मॉरीशस ,भूपेंद्र सिंह ,अलकासिंह बरखा कपूर आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें