Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:4.85 ग्राम स्मैक के साथ चंपावत का युवक गिरफ्तार ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

4.85 ग्राम स्मैक के साथ चंपावत का युवक गिरफ्तार ।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर जिले मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर 02 जनवरी को जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र मे कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के निर्देश में इमली पड़ाव डिग्री कॉलेज के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त प्रभात जोशी निवासी छतार, कुलैठी (चम्पावत) उम्र 31 वर्ष को 4.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में कोतवाली टनकपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, हे0कानि0 कमल कुमार ,हे0कानि0 प्रकाश सिंह शामिल रहे।

जरूरी खबरें