Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:उफनते किरोड़ा नाले में बाइक समेत बहा युवक, एसडीआरएफ व पुलिस ने बचाई जान।

लापरवाही पड़ सकती है भारी।टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब एक युवक ने बरसाती नाले की भयावहता को नजरअंदाज करते हुए उफनते किरोड़ा नाले को बाइक से पार करने की कोशिश की और तेज बहाव में फस गया। SDRF और पुलिस की सतर्कता ने समय रहते जान बचा ली,अन्यथा यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी।घटना में खटीमा निवासी तस्लीम पुत्र लईक अपने दोस्तों के साथ टनकपुर क्षेत्र में घूमने आया था। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते किरोड़ा नाला उफान पर था, बावजूद इसके युवक ने चेतावनियों की अवहेलना कर बाइक से पार करने का दुस्साहस किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि वह तेज धार में बाइक बह गयी और वह बीचोंबीच फस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना कोतवाल चैतन रावत को दी, जिसके बाद SDRF और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जोखिम भरा रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसकी बाइक बहाव में बह गई।रेस्क्यू के दौरान एक विक्षिप्त व्यक्ति भी उसी क्षेत्र में फंसा मिला, जिसे भी टीम ने सतर्कता से सुरक्षित निकाला।अभियान के दौरान सीओ वंदना वर्मा, पुलिस बल एवं SDRF के जवान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें