रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:शारदा से हो रहे भूकटाव पर प्रशासन सख्त, सिंचाई विभाग को दिए आवश्यक निर्देश
Laxman Singh Bisht
शारदा से हो रहे भूकटाव पर प्रशासन सख्त, सिंचाई विभाग को दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने राजस्व एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम सभा गैडाखाली का स्थलीय निरीक्षण किया।लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भूकटाव की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में वायर क्रेट लगाकर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।एसडीएम जोशी ने बताया कि गैडाखाली क्षेत्र में शारदा नदी के कटाव को बचाने के लिए राजस्व विभाग व सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करें ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ आर.के. यादव, अवर अभियंता वसीम अहमद, ग्राम सभा गैडाखाली के नारायण सिंह मेहरा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।