Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन मेले का हुआ भव्य समापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने न्याय विभाग में समूह ग के 398 पदों पर निकाली सीधी भर्ती

लोहाघाट:दो ब्रेकर व एक जेसीबी की मदद से 12 घंटे के बाद खुली पंचेश्वर सड़क।

चंपावत: सीएम की पहल मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण हेतु 9.86 करोड़ रुपये स्वीकृत

लोहाघाट :रा0प्रा0शिक्षक संगठन ने टीईटी का किया विरोध 22 जून को करेंगे सचिवालय का घेराव।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन मेले का हुआ भव्य समापन

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 15, 2026

25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन मेले का हुआ भव्य समापन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सफल रहा पूर्णागिरि मेला 2026, विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

आस्था, सुरक्षा और सुव्यवस्था का बना उदाहरण पूर्णागिरि मेला; उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मियों का सम्मानचंपावत जिले के टनकपुर स्थिति उत्तर भारत के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र माँ पूर्णागिरि धाम में आयोजित वर्ष 2026 के माँ पूर्णागिरि मेले का सोमवार को विधिवत एवं औपचारिक समापन कर दिया गया। मेले का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 27 फरवरी 2026 को किया गया था।मेले के औपचारिक समापन अवसर पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ पूर्णागिरि के आशीर्वाद एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष मेले का सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि मेले की अवधि में लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने माँ पूर्णागिरि के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया, जबकि वर्षभर में माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख से अधिक रही है।जिलाधिकारी ने मेले के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल, एसएसबी एवं पूर्णागिरि मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम में सेवा का अवसर प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना रही, जिसमें सभी विभागों ने समन्वित रूप से कार्य किया, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्णागिरि क्षेत्र के समग्र विकास एवं पर्यटन संवर्धन हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं,

जिन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बाटनागाड़ एवं किरोड़ा में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, मार्गों के सुधारीकरण, चूका में हेलीपैड निर्माण, पूर्णागिरि रोपवे परियोजना तथा मंदिर सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनसे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम के दौरान मेले के सफल संचालन में विशिष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उत्साहवर्धन किया।

उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा ने मेले के औपचारिक समापन की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा माँ पूर्णागिरि से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं सभी संबंधित विभागों की सराहना की।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद पाण्डेय, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल, मेला अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनिल जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें