Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :रा0प्रा0शिक्षक संगठन ने टीईटी का किया विरोध 22 जून को करेंगे सचिवालय का घेराव।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में आई 94 शिकायतों में अधिकांश का हुआ मौके पर समाधान

चंपावत:जाने कुमाऊँ के न्यायकारी गोलज्यू देवता का इतिहास: लेखक डॉक्टर सुधाकर जोशी

लोहाघाट महाविद्यालय में प्राचार्य सहित 14 प्रोफेसर के तबादले। संयुक्त निदेशक बनी डॉक्टर संगीता गुप्ता।

लोहाघाट:भारी बोल्डर आने से सीमांत पंचेश्वर सड़क बंद कई वाहन व यात्री फंसे। खोलने के प्रयास शुरू।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में आई 94 शिकायतों में अधिकांश का हुआ मौके पर समाधान

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 15, 2026

जनता मिलन कार्यक्रम में आई 94 शिकायतों में अधिकांश का हुआ मौके पर समाधान

सीडीओ ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 जी.एस. खाती की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न दुरस्त क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखी।जिनका जनता मिलन कार्यक्रम में प्राथमिकता के अनुसार निस्तारण किये जाने दिशा निर्देश दिए गये।जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि, उद्यान, सिंचाई, उरेड़ा, समाज कल्याण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ समाधान किया जाए।ग्राम पंचायत पासम के ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त टूनी-कोटपताल मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसाड़ एवं जूनियर हाईस्कूल को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग रखी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।ग्राम नरसिंह डांडा निवासी मंजू देवी ने बीपीएल कार्ड बनाए जाने का अनुरोध किया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को पात्रता के अनुसार प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।ग्राम दियूरी, तोक देवखोला निवासी दयाकिशन जोशी ने विगत दो वर्षों से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्पन्न गंभीर पेयजल संकट की समस्या रखी। बताया गया कि पुल क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति व्यवस्था बाधित है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत पचनई के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पचनई में मरम्मत कार्य एवं चारदीवारी निर्माण की मांग उठाई। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से बचाव हेतु घेरबाड़, सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा सड़क सुधारीकरण से संबंधित शिकायतों पर भी संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है तथा प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सामंत, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें