Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: लोहाघाट की सुष्मिता ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट (जेआरएफ )परीक्षा

लोहाघाट की सुष्मिता ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट (जेआरएफ )परीक्षा चंपावत जिले के लोहाघाट की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह विभिन्न क्षेत्र में अपनी मेहनत ,लगन व प्रतिभा के दम पर नए आयाम छू रही है लोहाघाट की रहने वाली होनहार सुष्मिता जोशी जिन्होंने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है मूल रूप से चोमेल क्षेत्र के रहने वाले असम राइफल में कार्यरत नायब सूबेदार चंद्र बल्लभ जोशी और दीपा जोशी की पुत्री सुष्मिता जोशी ने अपनी आठवीं तक की शिक्षा ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट तथा 12वीं तक की शिक्षा श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज देहरादून से की सुष्मिता ने कम्युनिटी साइंस विषय से गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर से ग्रेजुएशन कर मास्टर्स एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट विषय से पी जे टी एम यू हैदराबाद से आईसीएआर जेआरएफ उत्तीर्ण की वर्तमान में सुष्मिता यूजीसी नेट जेआरएफ उत्तीर्ण कर एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट विषय से एस डी ए यू एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है सभी क्षेत्रवासियों ने सुष्मिता की शानदार सफलता पर बधाइयां देते हुए अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी है    

जरूरी खबरें