लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) करी खारिज
Laxman Singh Bisht
Sep 16, 2023 11:01 pm
55 views
16 Sep 2023
लोहाघाट विधानसभा के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया में लगी विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज का एक बड़ा झटका दिया है विधायक अधिकारी के निर्वाचन को उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल ने चुनाव सूचना में तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट नैनीताल में याचिका दायर करी थी तथा उनके निर्वाचन को गलत बताया था
जिसमें हाईकोर्ट में सुनवाई करी जा रही थी वही विधायक अधिकारी ने फर्त्याल के आरोपो को गलत बताते हुए हाईकोर्ट से फर्त्याल की याचिका को खारिज करने की प्रार्थना करी गई थी लेकिन हाईकोर्ट ने अधिकारी के प्रार्थना पत्र को खारिज कर सुनवाई जारी रखने के निर्देश दिए
इसके बाद विधायक अधिकारी ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी थी इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में चली सुनवाई पर शुक्रवार को चीफ जस्टिस की अगुवाई में तीन जजों की बैंच ने अपना फैसला सुनाते हुए विधायक अधिकारी की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज कर लगाए गए स्टे को हटा दिया है वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर
पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था वे न्यायालय का सम्मान करते हैं जीत अंत में सत्य की होती है उन्होंने कहा हाईकोर्ट में भी जीत उन्हीं की होगी कुल मिलाकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिया गया यह फैसला विधायक अधिकारी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है लोहाघाट में जगह-जगह इस फैसले की चर्चा हो रही है
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद