Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: नशा तस्करो के खिलाफ कार्रवाई के लिए गणतन्त्र दिवस पर एसपी चंपावत अजय गणपति पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर' सम्मान से सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 26, 2025
नशा तस्करो के खिलाफ कार्रवाई के लिए गणतन्त्र दिवस पर एसपी अजय गणपति पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर' सम्मान से सम्मानित उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ’’राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’’, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’गोल्ड’’*l एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई । एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश में चंपावत जिले में मादक पदार्थों की बरामदगी, नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, अवैध भांग की खेती का विनिष्टिकरण तथा ड्रग एडिक्ट लोगों की काउन्सलिंग किये जाने हेतु एसपी चंपावत अजय गणपति को पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई थी । आज 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उतराखंड द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में एसपी चंपावत अजय गणपति को उक्त सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं एसपी चंपावत को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी लोगों ने कहा एसपी चंपावत में जिले का नाम रोशन किया है मालूम हो एसपी चंपावत के द्वारा नशा तस्करों को खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कई नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है तथा बड़ी संख्या में चरस ,स्मैक बरामद की गई है

जरूरी खबरें