Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यूकेडी की मासिक बैठक का आयोजन । 20 लोग यूकेडी में हुए शामिल।

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम।

लोहाघाट:प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन हुआ स्वीकार।

लोहाघाट:चोमेल में रसोई गैस की गाड़ी पहुंचने से राहत। कई लोगों को नहीं मिल पाई गैस ।

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट का परीक्षा फल घोषित सत प्रतिशत रहा परीक्षा फल।

: सितारगंज पुलिस ने 57 लाख की ई सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 21, 2023
सितारगंज पुलिस ने 57 लाख की ई सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सितारगंज पुलिस ने 57 लाख रुपए की ई सिगरेट के साथ दो लोगों को एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया है। वही एसपी सिटी मनोज कत्याल खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चीकाघाट पुल के पास से स्विफ्ट डिजायर में नाजिम खान निवासी वार्ड नंबर 2 इस्लामनगर खटीमा तथा अफरोज निवासी इस्लामनगर थाना खटीमा को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 11 पेटी में कुल 2190 पीस ई सिगरेट पकड़ी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹57 की कीमत आंकी रही है। वही सितारगंज में पकड़े गए तस्करों के आपराधिक इतिहास की पुलिस जांच कर रही है।

जरूरी खबरें