Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेतार नारियल में जल्द गूंजेगी घराट की गूंज सीएम कैंप कार्यालय ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

बनबसा:सीएम धामी ने बनबसा से दिया योग, स्वास्थ्य एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश

टनकपुर मे युवा संवाद में सवाल युवाओं के जवाब सीएम के

लोहाघाट महाविद्यालय की छात्रा निकिता बोहरा को मिला गोल्ड मेडल।लोहाघाट के कोयाटी की रहने वाली है निकिता।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:सीएम धामी ने बनबसा से दिया योग, स्वास्थ्य एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 21, 2026

सीएम धामी ने बनबसा से दिया योग, स्वास्थ्य एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, "एक वृक्ष योग के नाम" अभियान के तहत किया पौधरोपण*

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत जनपद के बनबसा मिनी स्टेडियम में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को योग, स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि योग, साधना और अध्यात्म की भी पावन भूमि है। उन्होंने कहा कि माँ शारदा नदी के पावन तट एवं माँ पूर्णागिरि की पुण्य धरा पर योगाभ्यास कर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रसन्नता का अनुभव हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड का प्रत्येक क्षेत्र योग साधना के रूप में विकसित हो इसी उद्देश्य में से मां शारदा नदी के पावन तट पर ऋषिकेश में गंगा मैया की तट की भांति योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा इसी क्रम में पूर्णागिरि, चूका, श्यामलाताल रणकोची मैया और शारदा घाट भव्य रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा शारदा घाट के विकास के कार्य प्रारंभ हो गए हैं इस परियोजना से न केवल क्षेत्र का विकास होगा बल्कि रोजगार के अवसर भी श्रजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन और इन्द्रियों पर नियंत्रण का माध्यम है। योग व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक सोच प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तथा मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि योग को केवल 21 जून तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में भी योग अत्यंत प्रभावी माध्यम सिद्ध हो सकता है।

*योग से बढ़ती है एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा*

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा के मध्य पूर्ण सामंजस्य स्थापित करता है। योग एवं प्राणायाम के माध्यम से तनाव को दूर कर मानसिक संतुलन प्राप्त किया जा सकता है। योग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकाग्रता का संचार करता है, जिससे व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर अधिक प्रभावी ढंग से अग्रसर हो सकता है।

*योग ने विश्व को एक सूत्र में पिरोया*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज योग संपूर्ण विश्व में मानव कल्याण का माध्यम बन चुका है। योग ने जाति, भाषा, धर्म एवं भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर मानव समाज को जोड़ने का कार्य किया है। यह वैश्विक एकता, समरसता एवं बंधुत्व का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है तथा आज यह मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का वैश्विक मंत्र बन चुका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने सभी युवाओं से स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना के जवानों के साथ "एक वृक्ष योग के नाम" अभियान के अंतर्गत बनबसा मिनी स्टेडियम परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श

भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, मुकेश महराना, श्रीमती हेमा जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, सचिव आयुष श्रीमती रंजना राजगुरु, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ श्रीमती निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी आनंद सिंह गुसाईं, डॉ. प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एसएसबी के जवान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें