Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत : राकेश मधुसूदन द्वारा निर्देशित व शिक्षा विभाग द्वारा निर्मित लघु फिल्म ज्योति को मिला ब्रज फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 14, 2023
चंपावत शिक्षा विभाग द्वारा निर्मित लघु फिल्म ज्योति को मिला ब्रज फिल्म फेस्टिवल अवार्ड उत्तराखंड की शिक्षा नीति पर आधारित लघु फिल्म ज्योति- शिक्षा का हक को ब्रज फिल्म फेस्टिवल समारोह में किया गया पुरस्कृत। चंपावत शिक्षा विभाग के द्वारा निर्मित इस लघु फिल्म के निर्देशक राकेश मधुसूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय चित्र साधना व विश्व साधना केंद्र ब्रज प्रांत आगरा द्वारा आयोजित द्वितीय ब्रज फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न श्रेणियों में भारत के सभी राज्यों से कुल 118 लघु फिल्मों का नामांकन किया गया। जिसमें 42 फिल्में अंतिम रूप से चयनित की गई। इसमें पहली तीन सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में ज्योति फिल्म ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। फिल्म ज्योति सर्व शिक्षा अभियान के तहत चंपावत शिक्षा विभाग के सहयोग से बनाई गई है। लोहाघाट निवासी निर्देशक राकेश मधुसूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग चंपावत जनपद के चंपावत एवं लोहाघाट क्षेत्र में संपन्न की गई है। जिसमें ज्योति राजन ने मुख्य अभिनय किया है। फिल्म के अन्य किरदारों में प्रियंका राजन, तेज सिंह बिष्ट, जीवन मेहता, नरेश राय, रश्मि आर्या आदि रहे। फिल्म की कहानी डॉ अर्चना त्रिपाठी ने लिखी है। तो वही इस फिल्म के बेहतरीन फिल्मांकन एवं एडिटिंग का श्रेय मुख्य कैमरामैन इंद्रेश गुंबर उर्फ सिंटू भाई को जाता है। फिल्म के निर्देशक राकेश मधुसूदन ने ज्योति फिल्म की सफलता का श्रेय शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ आनंद भारद्वाज को देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग एवं डॉ आनंद भारद्वाज के सहयोग से ही ज्योति जैसी शिक्षाप्रद फिल्म का निर्माण हो पाया है। जो बेटियों की शिक्षा पर विशेष रूप से बल देती हैं। फिल्म की सफलता पर डॉ आनंद भारद्वाज, जीवन मेहता, नरेश राय, सुरेश राजन, राजेंद्र मेहता आदि ने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सम्मान समारोह में पुरस्कार वितरण डॉ अरुण सक्सेना, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, महानगर प्रचारक आलोक प्रकाश, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह, भारतीय चित्र साधना के अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें