रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : धारचूला में एक रात में दो युवकों की मौत से हड़कंप।हाई एल्टीट्यूड में हार्ट अटैक की संभावनाएं ज्यादा :डाक्टर
Laxman Singh Bisht
Fri, May 22, 2026
धारचूला में एक रात में दो युवकों की मौत से हड़कंप।हाई एल्टीट्यूड में हार्ट अटैक की संभावनाएं ज्यादा :डाक्टर गुंज्याल।

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला के जौलिंगकोंग क्षेत्र में कार्यरत बीआरओ के मजदूर।कालीशवरहसदां पुत्र मोतीलाल हसदां उम्र 28 वर्ष निवासी झारखंड दुमका संदिग्ध हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार झारखंड के दुमका निवासी 28 वर्षीय मजदूर, जो जौलिंगकोंग क्षेत्र में बीआरओ के कार्य में लगा हुआ था, को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उसे उपचार के लिए धारचूला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।धारचूला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के अनुसार युवक को अस्पताल पहुंचाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर राजेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रात्रि ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर चेतन द्वारा मरीज की जांच की गई, जिसमें उसे “ब्रॉड डेड” घोषित किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है।हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।थाना प्रभारी धारचूला हरेन्द्र नेगी ने बताया कि पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद परिजन शव को झारखंड के दुमका ले जाएंगे।इसी बीच बीती रात एक अन्य मामले में 34 वर्षीय लोकेश वर्मा पुत्र रमेश लाल वर्मा निवासी खड़ीगली को भी सीने में दर्द की शिकायत के बाद धारचूला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी भी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के भाई ललित वर्मा ने बताया कि अचानक सीने में दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।डॉक्टर चेतन ने बताया कि दोनों ही व्यक्तियों को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में प्रारंभिक जांच, पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।विशेषज्ञों का कहना है कि हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।