Friday 22nd of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 23 मई को हथरंगिया में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

रीठासाहिब के मछियाड़ में कई ग्रामीणों के राशन कार्ड व पेंशन से कटे नाम। पटवारी व क्षेत्र पंचायत पर लगे आरोप।

धारचूला में एक रात में दो युवकों की मौत से हड़कंप।हाई एल्टीट्यूड में हार्ट अटैक की संभावनाएं ज्यादा :डाक्टर

चंपावत:नैनीताल हाईकोर्ट ने जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी को दी बड़ी राहत। मिला स्टे

लोहाघाट:दिगालीचौड के पोखरी बोरा मे एक साथ दिखे तीन तेंदुए क्षेत्र में दहशत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गर्मी का सितम ऊपर से पेयजल का संकट जनता परेशान। तीन से चार दिन में उपलब्ध हो रहा है पेयजल। नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Fri, May 22, 2026

गर्मी का सितम ऊपर से पेयजल का संकट जनता परेशान। तीन से चार दिन में उपलब्ध हो रहा है पेयजल।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की आंदोलन की चेतावनी।

हैंडपंपो व नोलो धारो से पेयजल ढोने को मजबूर जनता । लोगों में भारी नाराजगी।

पालिका के हैंडपंप बने रामबाण।

पानी खरीद कर पी रहे हैं लोग। 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित।

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट नगर में पेयजल की बड़ी किल्लत होने लगी है। जल संस्थान के द्वारा तीन से चार दिन में नगर की जनता को नाममात्र का पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर की जनता हैंड पंपो व नौलों धारों से पानी ढोने को मजबूर है। नगर में हो रही पेयजल किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने गहरी नाराजगी जताते जल संस्थान से टैंकरो की संख्या बढ़ाते हुए पूर्व की भांति हर तीसरे दिन पेयजल देने की मांग की है। नगर के जगदीश ओली,श्याम महरा,दीपक पुनेठा,गोविंद बोहरा ,अमित जुकरिया,नवल राय,विवेक ओली,अमित साह,संजय पांडेय, नवल आर्य आदि ने बताया नगर वासियों को तीन से चार दिन में पानी मिल रहा है वह भी नाम मात्र का और जल संस्थान के द्वारा पूरे महीने की बिल की वसूली की जा रही है। कहा जनता को नोलो धारो व हैंड पंप में भी इंतजार करना पड़ा है। भीड़ होने के कारण भी वहां पेय जल समाप्त हो जा रहा है। उन्होंने बताया सब काम धाम छोड़कर नगर वासी

पेयजल की जुगाड़ में लगे हुए हैं उन्होंने बताया महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है पर जल संस्थान के द्वारा मामले का कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने जल संस्थान से पूर्व की भांति तीसरे दिन भरपूर मात्रा में पेयजल जल उपलब्ध कराने की मांग की है कहा लोग पानी खरीदकर पी रहे है।। मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा जल संस्थान के अधिकारियो के द्वारा पूर्व में समिति को हर तीसरे दिन पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था जो धरातल पर कहीं भी उतरता नजर नहीं आ रहा है। कहा आज नगर की 20 से 25 हजार की जनता पेयजल के लिए परेशान है। महिलाएं बच्चे व युवा पानी ढोने को मजबूर हैं। विपिन गोरखा ने कहा पेयजल समस्या को देखते हुए जल संस्थान टैंकरों की संख्या बढ़ाते हुए मुख्य टैंको में पानी डालें।

गोरखा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल संस्थान के द्वारा पूर्व की भांति 3 दिन में नगर वासियों को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देगी। उन्होंने कहा अभी सरयू लिफ्ट योजना पर कार्य तक शुरू नही हो पाया है। जनता को हैंड पंपो व प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी मिलना मुश्किल हो रहा है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व नगर की जनता ने प्रशासन से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। पेयजल समस्या से नगर का स्टेशन बाजार,खड़ी बाजार ,मीना बाजार, आदर्श कलोनी ,पीडब्ल्यूडी कलोनी, ठाड़ाढुंगा व हथरंगिया क्षेत्र पेयजल समस्या से जूझ रहा है। कई लोगों के द्वारा लाखों रुपए भी लागत से खुदवाए गए कुंवे भी सूख चुके हैं।

मामले में जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया मांग के अनुरूप पेयजल स्रोतों से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिस कारण समस्या पैदा हो रही है उन्होंने कहा विभाग के द्वारा टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कुल मिलाकर वर्तमान में लोहाघाट नगर भीषण पेयजल संकट का सामना करने को मजबूर है। पालिका के द्वारा लगाए गए हैंडपंप रामबाण का कार्य कर रहे हैं।

जरूरी खबरें