Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : शक्ति फार्म:अवैध खनन पर एसएसपी ने कर डाली पूरी चौकी सस्पेंड। नए स्टाफ की तैनाती

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

अवैध खनन पर एसएसपी ने कर डाली पूरी चौकी सस्पेंड उधम सिंह नगर के सितारगंज मे अवैध खनन की शिकायत पर हुईं जांच सही पाए जाने पर एसएसपी अजय गणपति ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट सहित पूरी चौकी के सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। शक्तिफार्म क्षेत्र के निर्मल नगर में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन हो रहा था।अवैध खनन रोकने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई थी जब पुलिसकर्मी अवैध मिट्टी खनन नहीं रोक पाए तों कुछ सप्ताह पूर्व तहसीलदार हिमांशु जोशी के आदेश पर राजस्व कर्मियों ने अवैध मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा । जिसके बाद मिट्टी माफिया तहसील कर्मियों से ट्रैक्टर ट्राली जबरन छुड़ाकर भाग गए थे जिसपर तहसीलदार ने 10 से 15 अज्ञात अबैध मिट्टी माफियाओ के खिलाफ संगीन धराओ में मुकदमा दर्ज कराया था। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो भी वायरल हुईं थी। वीडियो में मिट्टी माफियाओ के चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे उसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। लेकिन अवैध खनन लगातार चल रहा था। जो मीडिया की सुर्खियों में भी बना रहा।एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद जांच कराई जांच में पुलिस कर्मियों की कई खामियां सामने आई ।जिसके बाद एसएसपी ने शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट सहित आठ पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करते हुए हुए सस्पेंड कर दिया है एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें के साथ-साथ खनन माफिया में भी हड़कंप मचा हुआ है। तथा चौकी पर नए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।

जरूरी खबरें