Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मूसलाधार बारिश से गंगोलीहाट पनार सड़क 8 घंटे से बंद कई वाहन यात्री फंसे सड़क खोलने के प्रयास जारी।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 10, 2025

थानाध्यक्ष गंगोलीहाट पुलिस टीम के साथ मौके पर।शनिवार दोपहर को पनार क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से गंगोलीहाट पनार सड़क पनार से लेकर दुनी तक कई जगह बंद हो गई है। जिस कारण बड़ी संख्या में वाहन व यात्री सड़क में फस गए हैं । सूचना पर गंगोलीहाट थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष डांगी ने बताया आज दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश से मुख्य सड़क लगभग दोपहर 3:00 बजे दुनी से लेकर पनार तक भारी मलवा आने से 6 से 7 जगह बुरी तरह बंद हो चुकी है। जेसीबी मशीनो की सहायता से सड़क खोलने के प्रयास लगातार जारी है। कुछ स्थानों में सड़क खोली जा चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया मशीन लगातार काम कर रही हैं। जल्द सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक सड़क खोलने के प्रयास जारी है। सड़क बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जरूरी खबरें