Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

: लोहाघाट:गरीब विधवा महिला के लिए मसीहा बनी है एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट एसडीएम के प्रयासों से महिला के बच्चों को मिली छत 

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 10, 2024
गरीब विधवा महिला के लिए मसीहा बनी है एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट एसडीएम के प्रयासों से महिला के बच्चों को मिली छत चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के तल्ला बापरु की रहने वाली गरीब विधवा महिला रेवती देवी अपने तीन बच्चों के साथ टूटी छत के नीचे रहने को मजबूर थी रेवती देवी द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों वअधिकारियों से मदद की गुहार लगाई पर कोई मदद को आगे नहीं आया और बेबस महिला टूटी छत के नीचे रहकर तथा रोड़ी तोड़कर व मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण में जुटी रही मामले का पता चलने पर बाराकोट ब्लॉक के युवा मोर्चा नेता उमेश बिष्ट महिला की मदद को आगे आए उनके द्वारा मामले को लोहाघाट की तेज तर्रार एसडीएम रिंकू बिष्ट के संज्ञान में लाया गया जिसका एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत रेवती देवी के लिए भवन निर्माण के निर्देश दिए एसडीएम के निर्देश पर अधिकारी जागे और आपदा मद से भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू की गई आज 10 नवंबर को रेवती देवी के भवन में ग्रामीणों के सहयोग से छत पड़ गई है वहीं रेवती देवी ने एसडीएम रिंकु बिष्ट को उनकी व उनके बच्चों की मदद करने के लिए आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद दिया है वही युवा मोर्चा नेता उमेश बिष्ट और तल्ला बापरु के ग्रामीणों ने कहा आज एसडीएम लोहाघाट की सहायता से गरीब महिला व उनके बच्चों को छत मिली है जिसके लिए वह सभी उनका आभार जताते हुए धन्यवाद देते हैं मालूम हो एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के द्वारा जन समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से समाधान के पूरे प्रयास किए जाते हैं कई समस्याओं का उनके द्वारा समाधान किया जा चुका है

जरूरी खबरें