Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:जीआईसी रोसाल की सुरक्षा दीवार ढहने से स्कूल भवन व छात्र-छात्राओं का हुआ खतरा

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 18, 2024
जीआईसी रोसाल की सुरक्षा दीवार ढहने से स्कूल भवन व छात्र-छात्राओं का हुआ खतरा लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती रोसाल के रा0 इंटर कॉलेज की दोनों सुरक्षा दीवार ढहने से स्कूल भवन व छात्र-छात्राओं को भारी खतरा पैदा हो गया है गुरुवार को विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने जानकारी देते हुए बताया बीते दिनों हुई बारिश से विद्यालय भवन के पीछे लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सुरक्षा दीवार तथा विद्यालय भवन के आगे बनी सुरक्षा दीवार ढह गई है पांडे ने कहा दोनों सुरक्षा दीवारें ढहने से स्कूल भवन व बच्चों के लिए भारी खतरा पैदा हो चुका है उन्होंने लोक निर्माण विभाग व शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है वहीं पांडे ने पूर्व मे बनी दीवारों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा दोनों दीवारें पहले भी गिर चुकी हैं अब यह दोबारा से गिर गई है उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य में निगरानी करने की मांग की है ताकि गुणवत्ता युक्त दीवार बन सके

जरूरी खबरें