रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के 65 टिकटों की हुई बिक्री
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 24, 2025
बाराकोट में पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के 65 टिकटों की हुई बिक्री
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक में पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार से टिकटो की बिक्री शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल ने स्थगन आदेश को बरकरार रखते हुए अपनी सुनवाई की तिथि बुधवार को निर्धारित की है। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में संशय बना हुआ है । मंगलवार को विकासखंड बाराकोट में विभिन्न पदों के उम्मीदवारो ने अपने क्षेत्र से प्रधान, क्षेत्र पंचायत , वार्ड सदस्य के टिकट खरीदे ।जबकि चुनाव 15 जुलाई को प्रस्तावित था लेकिन हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के चलते अब अब सभी की नजरे कल होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है। चुनाव आयोग के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय में टिकट बिक्री की प्रक्रिया जारी है। चुनाव को लेकर मतदाताओ व उम्मीदवारों में काफी संशय बना है ।बाराकोट ब्लॉक में टिकट काटने के चार काउंटर बने हैं जिसमें आरओ दीप्ति कीर्ति तिवारी की देखरेख में न्याय पंचायत बाराकोट के एआरओ डॉक्टर आशुतोष वर्मा, न्याय पंचायत रैगांव के एआरओ चंदन सिंह बिष्ट ,न्याय पंचायत बापरु के एआरओ कमल भट्ट ,न्याय पंचायत वल्सो के एआरओ रविंद्र सिंह सामंत की देखरेख में टिकट बिक्री जा रही है। आज मंगलवार शाम तक 5:00 तक ग्राम प्रधान के 37 टिकट, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 17 टिकट तथा सदस्य ग्राम पंचायत के 11 टिकट बिके।