Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: रुद्रपुर:मतदान दिवस पर माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा /वार्ड 16 बगवाड़ा में पत्नी के साथ किया मतदान/जीत का किया दावा

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 23, 2025
मतदान दिवस पर माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा   रूद्रपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने मतदान के दिन की शुरूआत माता पिता से आशीर्वाद लेकर और मंदिर में पूजा अर्चना करके की। इसके बाद वे धर्मपत्नी के साथ मतदान करने निकले। उन्होंने वार्ड 16 वगवाड़ा में बूथ संख्या 64 वोट नंबर 1008 के रूप में मतदान किया उसके बाद विभिन्न वार्डो में पोलिंग बूथों का जायजा लेने के लिए निकले। मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने मतदान की पूर्व संध्या पर देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा कर फीड बैक लिया। उन्होंने मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आहवान भी किया। सुबह उन्होंने माता पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरूआत की और उसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना करके वोट डालने गए। बाद में कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पोलिंग बूथो का जायजा लेने के लिए निकले। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। जनता का जो रूझान दिख रहा है उससे निकाय चुनाव में सभी वार्डों में कमल खिलने जा रहा है।

जरूरी खबरें