रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुड़की:विजिलेंस ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 19, 2026
विजिलेंस ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रिश्वतखोरी के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारसन ब्लॉक में पीआरडी के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। कार्रवाइयों के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलौर के नारसन ब्लॉक में हुई इस कार्यवाही में जानकारी के मुताबिक ग्राम मुंडियकी निवासी जोगिंदर ने सतर्कता विभाग में शिकायत की थी कि ब्लॉक से जुड़े एक काम को कराने के एवज में पीआरडी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप द्वारा उससे 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को देहरादून से पहुंची सतर्कता विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अधिकारी को कथित तौर पर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।