रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अब पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगी सुल्ला पासम की छात्राएं। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 19, 2026
अब पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगी सुल्ला पासम की छात्राएं। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।

सीमांत की छात्राओं को मिली विद्या वाहिनी वाहन की सौगात
लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से सटे सुल्ला व पासम गांव की छात्राएं लंबे समय से शिक्षा ग्रहण करने के लिए लगभग 15 से 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर जीआईसी रोसाल पहुंचती थी इस दौरान उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं स्कूल आने जाने के लिए वाहन व्यवस्था की मांग शासन प्रशासन से कर रहे थे। मामले को लेकर सुल्ला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह व पासम के चंद्रकांत तिवारी के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से विद्या वाहिनी योजना के तहत सीमांत क्षेत्र की छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए विद्यालय आने-जाने के लिए वाहन व्यवस्था करने की मांग प्रमुखता से की गई थी। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर छात्राओं के लिए विद्या वाहिनी योजना के तहत दो स्कूल वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। आज बुधवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विद्या वाहिनी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जीआईसी रोसाल की ओर रवाना किया गया। गंभीर समस्या का समाधान होने पर समस्त जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, भाजपा नेता मोहित पाठक को धन्यवाद दिया गया। वही स्कूल आने-जाने के लिए वाहन व्यवस्था होने पर छात्राएं काफी खुश नजर आई उन्होंने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा आज उनकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। छात्राओं ने कहा उनकी समस्या का समाधान होने से अब वह पढ़ाई में और अधिक ध्यान देगी तथा उनके समय की भी काफी बचत होगी। इस दौरान समस्त ग्रामीण और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही समस्या का समाधान होने पर अभिभावकों में काफी खुशी नजर देखने को मिली।