रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :बलाई कलीगांव पेयजल योजना क्षतिग्रस्त कलीगांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 19, 2026
बलाई कलीगांव पेयजल योजना क्षतिग्रस्त कलीगांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।

ग्रामीणों की जल निगम से जल्द पेयजल योजना मरम्मत की मांग।

बीते दिनों लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट की बलाई कलीगांव पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई । जिस कारण गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कलीगांव के पूर्व ग्राम प्रधान नारायण सिंह पुजारी ने बताया बारिश से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग एक हफ्ते से गांव में पेयजल की भारी किल्लत हो गई है। उन्होंने बताया ग्रामीण नौलो व धारों से पेयजल ढोने को मजबूर है। पूर्व प्रधान ने बताया जल निगम के अधिकारियों को पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी जा चुकी है पर अभी तक पेयजल लाइन को ठीक करने की दिशा में विभाग के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिस कारण गांव में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। पूर्व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन व जल निगम से जल्द से जल्द पेयजल योजना की मरम्मत कर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा अगर जल्द है समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव में पेयजल की और भी भारी किल्लत हो जाएगी।