Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : ऋषिकेश: नहाने आए दो भाइयों में बड़े भाई की गंगा में डूबने से मौत

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

ऋषिकेश: नहाने आए दो भाइयों में बड़े भाई की गंगा में डूबने से मौतऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र मे मस्तराम घाट मे नहाने आए दो सगे भाइयों में बड़े भाई की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की उम्र 16 साल है और उसका नाम अभय भंडारी निवासी देहरादून है। सूचना मिलते ही परिजन भी ऋषिकेश पहुंचे हैं। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि छोटे भाई अखिल भंडारी के साथ अभय भंडारी मस्तराम घाट पर देहरादून से अकेले नहाने के लिए आया था। नहाने के दौरान अभय भंडारी गंगा की गहराई में डूब गया। आसपास के लोगों ने नजारा देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर आई। गोताखोर ने किसी तरह गंगा में डुबकी लगाकर अभय को बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में पुलिस अभय को लेकर ऋषिकेश एम्स पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अभय को मृत घोषित कर दिया।

जरूरी खबरें