Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:नहीं रहे भाजपा के मजबूत स्तंभ राजेंद्र सिंह धौनी। मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल समेत तमाम लोगों ने दी है शोक श्रद्धांजलि।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 1, 2025
नहीं रहे भाजपा के मजबूत स्तंभ राजेंद्र सिंह धौनी। मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल समेत तमाम लोगों ने दी है शोक श्रद्धांजलि। लोहाघाट ब्लॉक के गुमदेश के प्रमुख राजपूत शिवराज सिंह धौनी के वंशज राजेंद्र सिंह धौनी का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे उनका अंतिम संस्कार पंचेश्वर में किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी उनके ज्येष्ठ पुत्र रघुवर सिंह( पूर्व सैनिक), कै.(रि.) हीरा सिंह, मदन सिंह (पूर्व सैनिक),मनोज सिंह सहित तमाम बंधुओ ने चिता को मुखाग्नि दी। जनसंघ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े श्री धोनी भाजपा संगठन के एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे भाजपा में रहते हुए पूर्ण सक्रिय रहने के बावजूद उन्हें स्वयं को कार्यकर्ता कहलाने में गर्व होता था । सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक अध्यक्षों में से तथा गुमदेश क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक चेतना के अग्रदूत माने जाते थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ,विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह महारा, पूर्व विधायक पूरने सिंह फर्त्याल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे भाजपा उपाध्यक्ष मोहित पाठक नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद वर्मा समेत तमाम लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है

जरूरी खबरें